नशीली गोलियों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बेगोवाल | नडालापुलिस ने भारी मात्रा में नशीली गोलियों सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी भुलत्थ डाॅ. मुकेश कुमार ने बताया कि नडाला पुलिस की ओर से चौकी मुखी बलविंदर सिंह बस अड्डा लखन के पड्डा चौक में गश्त के दौरान गांव बामूवाल की ओर से रहे एक व्यक्ति को नशीली गोलियों सहित काबू कर लिया। पूछताछ दौरान आरोपी ने अपना नाम लखविंदर सिंह लखा निवासी बामूवाल बताया। आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है।