- Hindi News
- छप्पड़ का गंदा पानी जा रहा है प्लाटों में
छप्पड़ का गंदा पानी जा रहा है प्लाटों में
ब्लाकनडालाके गांव दाऊदपुर जो लंबे समय राजनीति का शिकार हो रहा है, वहीं अधिकारियों की कथित बेरुखी और भेदभाव के कारण गांव में गंदगी के कारण नर्क बना हुआ है।
लंबे समय पर गांव के छप्पड़ों का लंबे समय पर कोई सफाई नहीं हुई। गांव पंचायत ने प्रयास करते हुए एक एक छप्पड़ की सफाई करवाई थी, जबकि चढ़ते साइड छप्पड़ की हालत वैसे की वैसे बनी हुई है। इस छप्पड़ का गंदा पानी गांव के सहकारी सभा के स्थान, सरकारी प्राईमरी स्कूल के पीछे साथ लगते लोंगों के प्लाटों में गंदा पानी जा रहा है। प्लाटों में पानी जाने के कारण 4-5 फुट दलदल बनीं हुई है।
साथ लगते खेतों की ओर से पानी रिसने कारण नजदीकी किसानों की फसल खराब हो जाती है। प्राइमरी स्कूल में पानी जाने के कारण स्कूल की दीवारे बैठने का संदेह बना हुआ है। इस संबंधी गांव निवासी जगतार सिंह, हरदेव सिंह, बलबीर सिंह, कुलदीप सिंह, गुरदीप सिंह आदि ने मांग की कि छप्पड की तुरंत सफाई करवाई जाए। पहले साफ किए छप्पड की चार दीवारी करवाई जाए ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना हो। इस संबंधी डीईओ प्राईमरी गुरचरण सिंह मुल्तानी ने बताया कि वह मौका देखने जाएगें, पानी की आमद रोकी जाएगी। इस संबंधी बीडीपीओ से संपर्क किया तो उन्होंने भी कहा कि वह मौका देखने जाएंगे।
सचिव भूपिन्द्र सिंह ने बताया कि पंचायत की ओर से सफाई के लिए 2 लाख रुपए की मांग का प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा गया है जल्द ही सफाई करवाई जाएगी। छप्पड़ के चारों तरफ सुरक्षा के लिए कंटीली तार लगाई जाएगी ताकि कोई अप्रिय घटना हो।
छप्पड़ के पानी कारण प्लाट सहकारी सभा की चारदीवारी को पहुंचा नुक्सान। -भास्कर