28 तक आधार कार्ड जमा करवाए जाए : गुरमीत
घरेलूगैसखपतकार समय पर सब्सिडी प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड अन्य जरूरी दस्तावेज गैस एंजेसियों के पास 28 फरवरी तक जमा करवाए। इस मौके एजेंसी नडाला के प्रबंधक गुरमीत सिंह ओर नडाला गैस एजेंसी के प्रबंधक गुरचरन सिंह और बांके अरोड़ा ने कहा कि आसान ढंग के साथ सब्सिडी प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड एक ही तरीका है, लेकिन ग्राहक के पास जितना समय इसका प्रबंध नहीं होता उतना समय तक गैस एजेंसी द्वारा 17 अंकों के कोड वाली वाला ग्राहक पहचान पत्र बैंक को देने उपरांत बनती सब्सिडी बैंक खाते में जाएगी। उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक लोगो को 438 रुपए वाला सिलंडर मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आधार कार्ड का प्रबंध होने तक 1 अप्रैल से 2 महीने के लिए समय रखा गया है। इस समय दौरान सिलंडरों पर बोनस मिलेगा, परंतु आधार कार्ड जमा करवाना जरूरी होगा। उन्होंने लोगों को अपील की कि वह अपने आधार कार्ड खपतकार कापी की फोटो कापी बैंक के पास जमा करवए संबंधित एजेंसी को सूचित करने ओर गैस लेने के लिए कोई मुश्किल नहीं आने दी जाएगी।
एजेंेसियों के प्रबंधक जानकारी देते हुए। -भास्कर