दिल्ली में आप की जीत की खुशी पर जश्न
बेगोवाल | दिल्लीमें हुई बेमिसाल जीत की खुशी में आप वर्करों ने क्षेत्र भुलत्थ में जीत कर जश्र मनाया। इस संबंधी खुशी में वर्करो ने क्षेत्र भुलत्थ के नेता लहबंर सिंह की अगवाई में नडाला चौक में भंगडा डाला ओर अरविंद केजरीवाल को बधाई देते रोड मार्च निकाला। यह मार्च विभिन्न मुख्य मार्गो से होकर समाप्त हुआ जगह जगह वर्करो ने लड्डू बांटे। इस अवसर पर महासचिव प्रेम सिंह, जोगिंदर सिंह, कर्मजीत सिंह, नरिंदर सिंह, रजिंदर सिंह, रोशन विरली, लाभदीप, रोशन लाल, हरनेक सिंह, तलविंदर सिंह, विकास , जीत सिंह, बलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, नरिंदर सिंह, प्रताप सिंह, बलकार सिंह, सनी सहगल आदि उपस्थित थे।
इस तरह गांव इब्राहिमवाल बस अड्डे पर आप वर्करो ने खुशी में भंगडा डाला ओर लड्डू बांटे। इस अवसर पर कर्मजीत सिंह, शमशेर सिंह, अमरीक सिंह, सुखविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।