बेगोवाल | गुरुनानक मिशन सेवक सभा नडाला की बैठक अध्यक्ष अजीत सिंह खख की अध्यक्षता में हुई। इसमें मिशन की कार्यकारी का लेखाजोखा किया गया। साहिबजादों के शहीदी दिवस संबंधी समारोह 7 जनवरी को करवाने का फैसला लिया गया। प्रसिद्ध रागी, कथावाचक और कवि सज्जन संगत को निहाल करेंगे।