पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायतों के आडिट प्राइवेट सीए से करवाना गलत : डाॅ. कंग

पंचायतों के आडिट प्राइवेट सीए से करवाना गलत : डाॅ. कंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगोवाल|ब्लाक नडालाके विभिन्न गांवों के सरपंचों पंचो की बैठक गुरुद्वारा श्री बाऊली साहिब में रविवार को हुई। इसमें ब्लाक नडाला का ब्लाक प्रधान का चुनाव किया गया। जिसमें डाॅ. नरिंदर सिंह कंग सरपंच खस्सन को ब्लाक नडाला का प्रधान नियुक्त किया गय।

डा. कंग ने कहा कि सरकार द्वारा पंचायतों के काम का आडिट प्राइवेट कंपनी के सीए से करवाना गलत हैै। इसके साथ ही उनके काम की समीक्षा प्राइवेट जेई के पास करवाना भी उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे पंचायतों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। बोले, यदि सरकार ने जबरन यह फैसला पंचायतों पर थोपा तो ब्लाक नडाला की सभी पंचायतें इस्तीफा दे देगी।

इस मौके पर जोगिंदर सिंह, गुरिंदरपाल सिंह, बिक्रमजीत सिंह, विशाखा सिंह, पूरन सिंह, हरजीत सिंह, सुरजीत सिंह, बजीत सिंह, इंद्र सिंह, मनजीत कौर, अमरीक सिंह, मनोहर सिंह, जगजीत सिंह और लखविंदर सिंह आदि मौजूद थे।