दांतों का 15 दिवसीय फ्री कैंप 19 से
बेगोवाल|नडाला-सुभानपुर मार्गपर बीडीपीओ ब्लाक की दुकानों में स्थित सोढी अस्पताल द्वारा दांतों का 15 दिवसीय फ्री कैंप 19 सितंबर से 2 अक्टूबर तक लगाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए डाॅ. प्रभजोत सिंह सोढी ने बताया कि दांतों की सफाई और मुआयना फ्री किया जाएगा। पूर्व फौजियों और कर्मचारियों के लिए विशेष पैकेज पर दांतों के इलाज में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। डाॅ. हरनीत कौर मरीजों की जांच करेंगी।