पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकनूर अवेयरनेस एंड वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने श्मशानघाट की सफाई की

एकनूर अवेयरनेस एंड वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने श्मशानघाट की सफाई की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवगठितसमाजसेवी संगठन एकनूर अवरेनैस एंड वैलफेयर सोसायटी नडाला की ओर से श्मशान घाट की सफाई का कार्य किया गया। अध्यक्ष प्रदीप सिंह मिठू और सेक्रेट्ररी जसबीर सिंह ने बताया कि लंबे समय से इस श्मशानघाट की हालत काफी खराब थी। सुविधाओं की भारी कमी था, जल्दी ही पहले बनी कमेटी के सहयोग के साथ यह श्मशान नए रूप में दिखाई देगा। उन्होंने बताया कि इस काम में सहयोग के लिए सेक्रेटरी जसबीर सिंह 11000 रुपए, मनप्रीत सिंह वालिया 5100 ईंटें, 5 टिप्पर मिट्टी और 2 टिप्पर रेत देंगे। इस काम की शुरूआत पूर्व पंच राम सिंह रामगढ़ीया, इंद्रजीत सिंह, मनप्रीत सिंह राजपाल सिंह, मनजिंदर सिंह एसएस कंग आदि मौजूद थे।

नडाला सफाई मुहिम समय जसबीर सिंह, राम सिंह अन्य।