पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नडाला में बनेगा 10 बेड का अस्पताल : भूपिंद्र सिंह

नडाला में बनेगा 10 बेड का अस्पताल : भूपिंद्र सिंह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नडालामेंपंचायत के स्थान पर नगर पंचायत बन जाने के बाद सरकार की और से जिला परिषद अधीन चल रहे ग्रामीण स्वास्थ केंद्र को लखन के पड्डा में तबदील कर दिया था। गत 27 जनवरी को अचानक बंद किए जाने के बाद गरीब वर्ग के लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।

इस दौरान लोगों की मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए जिला परिषद के चेयरमैन युवराज भूपिंद्र सिंह ने बंद पड़े स्वास्थ केंद्र का दौरा कर जायजा लिया। इस मौके उन्होंने बताया कि कस्बा नडाला के शहरीकरण हो जाने के बाद सरकारी नियमों के अनुसार जहां 10 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। उस समय तक लोगों का इलाज के लिए बदलाव प्रबंध किए जाएंगे। सप्ताह में 3 दिन के लिए डाक्टरों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

उन्होंने नगर पंचायत को आदेश दिए कि अस्पताल के लिए दिए जाने वाली सभी जगह की निशानदेही करवाई जाए। जल्द ही वह डीसी के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि विकास को लेकर वे अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करेंगे।

इस मौके प्रधान नगर पंचायत डॉ. नरिंद्रपाल बावा ने कहा कि अस्पताल में कुछ स्थान पर लोगों ने अवैध कब्जे किए हुए हैं जो जल्द ही छुड़वा लिए जाएंगे। यहां सीनियर अकाली नेता जत्थेदार सूरत सिंह, अवतार सिंह मुल्तानी, कुलवंत सिंह, बलबीर सिंह उपस्थित थे।

जिला परिषद के चेयरमैन युवराज भूपिंद्र सिंह लोगों की समस्याएं सुनते हुए।

खबरें और भी हैं...