पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिरोज संगोवाल मेन मार्ग की सड़कें खस्ताहाल

पिरोज संगोवाल मेन मार्ग की सड़कें खस्ताहाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगोवाल|भुलत्थ मेंसड़क की हालत बहुत खराब है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे खराब हालत नडाला-बेगोवाल के मेन मार्ग पिरोज संगोवाल को जाती सड़क की है। इस सड़क पर जगह-जगह पर गड्ढे हैं। क्योंकि मंड क्षेत्र के नजदीक होने से रोजाना काफी संख्या में मिट्टी और रेत की भरी ट्रालियां इधर से गुजरती है। बताते हैं कि अभी कुछ दिन पहले ही इस सड़क की मरम्मत की गई थी। परंतु घटिया मटीरियल प्रयोग होने से सड़क टूट गई। इस संबंध में विरसा सिंह, रणजीत सिंह और जगीर सिंह ने सडक की मरम्मत कराने की मांग की है। उधर, विभाग के जेई मुख्तियार सिंह ने कहा कि बारिश के मौसम में खराब हुए सड़क की मंजूरी लेकर मरम्मत की जाएगी।