- Hindi News
- गांव नडाला में भगवान वाल्मीकि संबंधी हुए विवाद का निपटारा
गांव नडाला में भगवान वाल्मीकि संबंधी हुए विवाद का निपटारा
बेगोवाल|गांव नडालामें 21 जून को गुरुद्वारा बाऊली साहिब में एक कथा वाचक द्वारा कथा करते समय भगवान वाल्मीकि के बारे में की गई टिप्पणी से पैदा हुए विवाद को वाल्मीकि भाइचारे ने निपटा लिया है। गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी द्वारा की गई टिप्पणी के खिलाफ वाल्मीकि भाइचारे में रोष था। इस संबंध में भाइचारे को हुई ठेस के लिए उन्होंने माफी मांगी। जिसपर मामले का निपटारा हो गया। इस मौके पर गुरुद्वारा बाऊली साहिब के भाई संतोख सिंह, भाई सुखविन्द्र सिंह दर्दी, स्टीफन काला सदस्य ब्लाक समिति नडाला, मलकीत सिंह मीता, जीत सिंह खख, बलबीर सिंह, सुखदेव सिंह सुखा, परमजीत सिंह, भाई कुलवंत सिंह, रघुविन्द्र सिंह, नत्था सिंह, पूर्व सरपंच महिन्द्र सिंह सहोता, कुलदीप सिंह चुगावां, अवतार सिंह और बलविन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।