बचपन स्कूल के एनुअल फंक्शन में बच्चों ने मचाई धूम
बचपनस्कूल नंगल में वार्षिक समागम करवाया गया। इस कार्यक्रम में लड़कियों की शिक्षा के लिए दाखिले में विशेष छूट देने की घोषणा की गई।
शेखर वर्मा की अध्यक्षता में हुए इस प्रोग्राम का उद्घाटन स्कूल के डायरेक्टर गुरबख्श राय वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि आज के युग में हर किसी के लिए शिक्षा हासिल करना जरूरी है। स्कूल प्रिंसीपल ने लड़कियों की शिक्षा को प्रफुल्लित करने के लिए विशेष छूट की घोषणा की। जिसमें उन्होंने अपने स्कूल की ब्रांच अरिहान इंटरनेशनल स्कूल में 31 मार्च तक दाखिला लेने वाली लड़कियों को फीस में 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की। कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने फिल्मों के गानों पर डांस किया। लेमन रेस आकर्षण का केंद्र रही।
इस दौरान स्कूल के 65 बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ चारू, जसप्रीत, मोनिका,किरन,श्वाति, और श्वेता उपस्थित थे।