पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • योग साधना आश्रम ने जरूरतमंद लोगों को वितरित की खाद्य‌ सामग्री

योग साधना आश्रम ने जरूरतमंद लोगों को वितरित की खाद्य‌ सामग्री

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नंगल | मोहल्लाशहीद भगत सिंह में स्वामी राम प्यारा जी के सरंक्षण में चलाए जा रहे योग साधना आश्रम में श्री 108 योगी राज स्वामी राम प्यारा जी महाराज जी ने ज्येष्ठ रविवार पर जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया। स्वामी जोगिन्द्र पाल जी ने बताया कि योग से ही इंसान निरोग हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस आश्रम में हजारों लोग योग के माध्यम से मानसिक रोग, सांस की बीमारी, ब्लड प्रैशर, नाक गले के रोग, घुटनों के दर्द, मोटापा, एलर्जी आदि से छुटकारा पा रहे हैं। इस अवसर पर संजीव लीविया, दिनेश कुमार, राकेश जैन,टोनी सहगल, रमेश चंद, शिव चौधरी, निहाल चंद, पं. मदन लाल रागी संजू कपिला इत्यादि भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...