अंध विश्वासों के खिलाफ कड़े कानून बनाये जायें : तर्कशील सोसायटी
नंगल | तर्कशीलसोसाइटी की एक बैठक आज संस्था के अध्यक्ष गुरजिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई। अजीत परदेसी ने कहा कि अंधविश्वासों के खिलाफ कड़े कानून बनाए जायें। उन्होंने कहा कि राज्य की प्रत्येक विधानसभाओं के विधायकों को एक मांग पत्र दिया जायेगा। उन्होंने ढोंगी बाबे तथा अघोरियों को चुनौती देते हुआ कहा कि अगर उनके पास कोई भी शक्ति है तो उनकी संस्था की और से रखी गई 23 शर्तों में से किसी एक को पूरा करके 5 लाख का इनाम ले जा सकते हैं। इस मौके पर गुरजिंदर सिंह,बहादुर सिंह,जसमेर सिंह, हरनेक सिंह, गुरनाम सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने इलैक्ट्रानिक और प्रेस मीडिया से सहयोग की मांग की।