लोकतंत्र में प्रैस का अहम स्थान: मित्तल
आजरोपड़प्रैस क्लब की तरफ से आयोजित एक समागम में केबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल ने कहा कि प्रैस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। प्रैस को कई बार चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
इमरजेंसी के दौरान भी प्रैस पर सेंसरशिप लागू कर इसका गला पकड़ने की कोशिश की गई थी। प्रैस को सामाजिक मामलों को हल करने के लिए अपना योगदान डालना चाहिए। उन्होंने रोपड़ प्रैस क्लब की शिरकत करते हुए कहा कि यह क्लब अच्छी पत्रकारी के लिए काम किया गया है। मित्तल ने कहा कि रोपड़ एक ऐतिहासिक शहर है, जोकि आज तरक्की के रास्ते पर जा रहा है। उन्हें रोपड़ शहर से बहुत ज्यादा लगाव है। क्योंकि उनकी जिंदगी का ज्यादा समय यहीं पर गुजरा है। इस शहर ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। मित्तल ने कहा कि गत दिवस एनएफएल तथा ट्रक यूनियन की बातचीत फेल होने के लिए एनएफएल नंगल प्लांट की मैनेजमेंट ही जिम्मेदार है। बीती रात संसद मैंबर प्रेम सिंह चंदूमाजरा तथा उनकी कंपनी मैनेजमेंट तथा ट्रक ऑपरेटरों के बीच समझौता करवाने की बहुत कोशिश की लेकिन एनएफएल मैनेजमेंट के बुरे व्यवहार से यह बात सिरे पहुंच सकी। उन्होंने रोपड़ प्रैस क्लब को 5 लाख की ग्रांट देने का भी ऐलान किया।
उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी एनएफएल नंगल की मैनेजमेंट को नहीं धमकाया तथा कंपनी के मैनेजर की तरफ से इस संबंध में झूठे दोष लगाए गए हैं।
प्रैस क्लब अध्यक्ष बहादुरजीत सिंह ने क्लब की गतिविधियों के बारे दी। इस मौके क्लब सचिव सतनाम सिंह सत्ती, कार्यकारी कमेटी मैंबर गुरमीत सिंह खंगूड़ा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवेश गोयल, एडवोकेट हरमोहन सिंह पाल ने भी संबोधन किया।