अकाली भाजपा सरकार के समय में ही हुआ विकास : जगदेव सिंह कुक्कू
नंगल | शिरोमणिअकाली दल बादल सर्कल नंगल की एक अहम बैठक मोहल्ला पुराना गुरुद्वारा में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए जत्थेदार जगदेव सिंह कुकु ने कहा कि क्षेत्र का विकास केवल अकाली भाजपा सरकार के समय में ही हुआ है। जिस की मिसाल नव निर्मित अस्पताल है। इसका उद्घाटन 12 फरवरी को किया गया है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी हाई कमांड से बात करते हुए जल्द ही सर्कल का गठन करके कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंपने का सुझाव भी दिया। कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर अकाली भजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने की बात की। मौके पर महिला अकाली दल से बीबी तारा सैनी, बचित्र सिंह, सरवन सिंह, विवेक सिंह कोहली, अंग्रेज सिंह, कुलतार सिंह बिट्टा, बलवीर सैनी, जसपाल सिंह, प्रह्लाद साहनी, मनमोहन सिंह, अमरिंदर सिंह भी उपस्थित रहे।