- Hindi News
- नगर परिषद के चुनाव मेंं युवा मोर्चा अहम रोल अदा करेगी: प्रिंंस
नगर परिषद के चुनाव मेंं युवा मोर्चा अहम रोल अदा करेगी: प्रिंंस
नंगल | नगरपरिषद नंगल के होने वाले चुनाव में युवा मोर्चा अहम रोल अदा करेगी। यह बात जिला रोपड़ के युवा मोर्चा के प्रधान हरमनजीत सिंह प्रिंस ने नंगल में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि काउंसिल चुनाव के लिए युवा मोर्चा की टीमें बना दी है। जो कि वार्ड वाइस नंगल भी प्रचार करेंगी। उन्होंने कहा कि नंगल में जो भी विकास अब तक करवाया गया है वह कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल की अगुवाई में हुआ है। उन्होंने बताया कि पार्टी नेता द्वारा जल्दी ही मीटिंगा करके नंगल के सभी वार्डों में ड्यूटियां लगा दी जाएंगी।