- Hindi News
- नंगल छांगा में सांसद बिट्टू ने दीं सोलर लाइटें
नंगल छांगा में सांसद बिट्टू ने दीं सोलर लाइटें
राहों | गांवनंगल छांगा के लिए लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने गांव के लिए 10 सोलर लाइटें प्रदान की हैं। सहकारी सभा नंगल छांगा के प्रधान मक्खन राम, डा. सुच्चा राम ने बताया कि गांव में लगाई गई स्ट्रीट लाइटें खराब हो चुकी हैं। इस कारण रात के समय लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसके अलावा लूटपाट की घटनाओं का भी भय लोगों में बना हुआ था। उन्होंने कहा कि सांसद बिट्टू की ओर से गांव के लिए प्रदान की गईं सोलर लाइटों से लोगों को पेश रही दिक्कतें खत्म हो जाएंगी। उधर, सभा के सदस्यों जसविंदर पाल, चैन राम, सतपाल, मलकीत राम, गुरमेज कौर आदि ने रवनीत सिंह बिट्टू का आभार जताया है।