पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गौ धन को हमें मिलकर बचाना होगा : चेतना नंद जी

गौ-धन को हमें मिलकर बचाना होगा : चेतना नंद जी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संतबाबा बाल जी कोटला कलां स्थित राधा कृष्ण मंदिर आश्रम में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में सोमवार को संत बाबा बाल जी ने लोगों को प्रवचन देते हुए कहा कि मनुष्य को मां-बाप की सेवा के अलावा गुरुओं का आदर हर हाल में करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने जो भी लीलाएं की हंै, वह मनुष्य को सबक देने के लिए की हैं, इनमें उन्होंने बताया कि कितनी भी कठिन परिस्थिति क्यों हो मनुष्य को सब्र से काम लेना चाहिए और हमेशा सच्चाई का साथ देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मनुष्य को किसी के प्रति द्वेष भावना नहीं रखनीं चाहिए, इससे उसका अपना ही नुकसान होता है, मन शुद्ध रखने से मनुष्य का हमेशा कल्याण ही होता है।

इस मौके पर स्वामी चेतना नंद जी भूरी वाले साधवी ऋतंबरा ने भी लोगों को प्रवचन देते हुए कहा कि आज समय है, कि हमें अपने गौ-धन को बचाना होगा, इनकी स्थिति आजकल दयानीय है, गऊ में कई देवताओं का वास है। उन्होंने प्रवचन देते हुए कहा कि भारत देश का नाम जड़ भक्त के नाम से पड़ा, जड़ भक्त रशवदेव के पुत्र थे। जड़ भक्त उनके सबसे छोटे पुत्र थे, वह सबकुछ छोड़कर जंगल में रहने लगे, वहां उन्होंने एक मृगनी के बच्चे का पालन पोषण किया, उनका उससे इतना मोह हुआ कि अगले जन्म में उनका जन्म भी हिरण के रूप में हुआ। उन्होंने भक्त प्रह्लाद की पूरी कथा सुनाई। इस अवसर पर माध्वा नंद जी, विशंबर सैनी, दर्शन सैनी, यशपाल कपिला आदि उपस्थित थे।

प्रभातफेरियां शुरू

शिवालिकएवन्यु निवासियों द्वारा प्रभात फेरियां शुरू कर दी गई। इस मौके पर यह प्रभात फेरी फेस-1 बी के शिव शक्ति मंदिर से निकाली गई। इस मौके पर महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन आयोजित किया गया। इस अवसर पर इंदु पसरीचा, विमला ठाकुर, सुरेखा राणा, सुदेश राणा, पूनम, सुनैना, दर्शना दत्ता, एल कुमार, दीपक नंदा, एमएस जसवाल, के एस राणा, भाग सिंह, आरपी बट्टु, विपन कौडा, सौरभ गुप्ता, योगेश पसरीचा, विशाल पसरीचा,चरणजीत अहुजा, बंसत शर्मा, जे के वर्मा, संजू आदि उपस्थित थे।

राधा कृष्ण मंदिर आश्रम कोटला कलां में सोमवार को बाबा बाल जी को सुनने के लिए उमड़ा जनसमूह।