पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 से 13 तक दाखिल किए जा सकते हैं नामांकन पत्र

10 से 13 तक दाखिल किए जा सकते हैं नामांकन पत्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आप के फैसले के बाद बदलेंगेे समीकरण

रोपड़ | गुरमतििवचार मंच पंजाब के कन्वीनर निर्मल िसंह लोदीमाजरा तथा महासचिव रणजीत सिंह पतियाला, राजिंदर िसंह राजू, तजिंदर सिंह सोनी, जय गोपाल ने कहा कि एक तरफ तो बादल सरकार की नीतियों के खिलाफ पंजाब के लोग लामबंद हो रहे हैं और मौका आने पर वोट सरकार के खिलाफ डालकर सरकार की लोक विरोधी नीतियों के खिलाफ रोष व्यक्त करने के इंतजार में हैं। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने लोकल बॉडीज चुनाव लड़ने का एलान करके लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है और यह अच्छा फैसला नहीं है। आप पार्टी द्वारा यह कहा गया कि उनके पास कोई ईमानदार उम्मीदवार नहीं है। यह बयान पार्टी को नुकसान पहुंचाएगा आप पार्टी के लाखों-करोड़ों लोग कौन सा राज चुनेंगे। निर्मल सिंह लोदीमाजरा अन्य ने आम पार्टी को अपील की कि वह अपने फैसले को दोबारा सोचे नहीं तो वह पछताएंगे।

कांग्रेसियों को उम्मीद अाप के चुनाव नहीं लड़ने का फायदा होगा पार्टी को

आपके लोकल बॉडीज चुनाव लड़ने से कांग्रेसी उम्मीदवारों में खुशी का माहौल है, क्योंकि लोकसभा चुनाव में कांग्रेसी यह मान रहे थे िक कांग्रेस शिअद से नहीं बल्कि आप से हारी है। इसका कारण ये भी माना गया था कि आप के उम्मीदवार िहम्मत सिंह शेरगिल को शहरों से ज्यादा वोटें मिली हैं आैर शहरों में कांग्रेस का वोट बैंक ही ज्यादा था। अब कांग्रेसी नेता आप के लोकल बॉडीज चुनाव लड़ने के इस फैसले को कांग्रेस के लिए शुभ संकेत मान रहे हैं।

चुनावमैदान से हटने से अधिक लाभ होने की आशा | अकालीदल -भाजपा में भी चर्चा यह है कि आप को जो ‌वोटें लोकसभा चुनाव में पड़ी थीं, उनमें से ज्यादा वोटें शिअद-भाजपा उम्मीदवारों को मिलेगी। इसका फायदा गठबंधन को जरूर होगा। अकाली भाजपा का कहना है कि कांग्रेस को वोटर बुरी तरह पहले ही नकार चुके हैं और इसका फायदा अकाली भाजपा गठबंधन को जरूर होगा। अकाली भाजपा सरकार की लोकपक्षीय नीितयों के चलते वोटर इस बार भी गठजोड़ के उम्मीदवारों को वोट जरूर देंगे। बाकी चुनावों का मैदान गर्म होने पर ही सारी स्थिति साफ हो पाएगी।

संदीप वशिष्ट/ रोपड़ |आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर द्वारा गत दिन चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता करके लोकल बॉडीज चुनाव लड़ने का एलान िकया गया है। आम आदमी पार्टी द्वारा चुनाव लड़ने के बाद कई पार्टियों के चेहरों पर मुस्कान कइयों के चेहरे मुरझा गए हैं। आप ने लोकसभा चुनाव में पंजाब में काफी वोटें ली थीं। चार सीटों से आप के उम्मीदवार सांसद भी बने थे। कई सीटों पर अाप के उम्मीदवार मामूली फर्क से हार गए थे। अब जिले में सभी राजनीतिक दलों को उम्मीद है कि इस बार आप के चुनाव लड़ने से फायदा उनको होगा, लेकिन यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

लोकसभा चुनाव में तीन लाख से ज्यादा वोट लिए थे आप ने

यहांपर अगर हम बात रोपड़ जिले की करें तो आप ने लोकसभा चुनावों में कुल 3 लाख 6 हजार के करीब वोटें ली थीं आैर आप के उम्मीदवार लोकसभा हलका आनंदपुर साहिब में तीसरे नंबर पर आए थे। यहां पर हम अगर जिले के विधानसभा हलकों में आप द्वारा ली वोटों की बात करें तो आप ने चमकौर साहिब, रोपड़ आनंदपुर साहिब में काफी संख्या में वोट ली थी। खासकर शहरों में आप ने काफी वोट हासिल किए थे।

रोपड़ | नगरकाउंसिलों तथा नगर पंचायतों के चुनावों के लिए 10 से 13 फरवरी तक रोपड़, 9 फरवरी को जिले की पांच नगर काउंसिलों तथा दो नगर पंचायतों के चुनाव 25 फरवरी को होंगे तथा उस दिन ही शाम को पोलिंग बूथों पर इन वोटाें की िगनती की जाएगी। यह जानकारी देते हुए डिप्टी कमिशनर रोपड़-कम-जिला चुनाव अफसर तनु कश्यप ने बताया कि जिले की 4 नगर काउंसिलों रोपड़, मोिरंडा, आनंपुर साहिब, नंगल तथा तीन नगर पंचायतें चमकौर साहिब, कीरतपुर साहिब, नूरपुरबेदी के लिए चुनाव लड़ने वाले चाहवान अपने नामांकन पत्र 10 फरवरी से भर सकते हैं तथा नामांकन भरने का आखिरी दिन 13 फरवरी है। कागजों की पड़ताल 14 फरवरी को होगी तथा 16 फरवरी को कागज वापिस लिए जा सकते हैं तथा उस दिन दोपहर उपरांत चुनाव निशान अलाॅट कर दिए जाएंगे।

लोकल बॉडीज़

इलैक्शन