- Hindi News
- बीबीएमबी की वर्कर्स यूनियन अपनी मान्यता प्राप्ति के लिए लड़ेगी चुनाव
बीबीएमबी की वर्कर्स यूनियन अपनी मान्यता प्राप्ति के लिए लड़ेगी चुनाव
नंगल| बीबीएमबीवर्कर्स यूनियन इस बार मान्यता प्राप्ति हेतु चुनाव लड़ेगी, इस बात की जानकारी प्रधान राम कुमार महासचिव दया नंद ने देते हुए कहा कि प्रबंधन उनके साथियों को पक्का करने को लेकर जानबूझकर आना-कानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा नई भर्ती करने से पहले मौजूद वर्करों को ही पक्का करना चाहिए। इस संबध में हुई बैठक में युनियन के प्रधान राम कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि विभाग द्वारा पुराने कर्मचारियों की तरक्की करने की बजाए नई भर्ती की जा रही है, जिससे बीबीएमबी वर्कज युनियन में रोष का माहौल है। यूनियन नेताओं ने युनियन के चेयरमैन भाखड़ा डैम के चीफ इंजीनियर से मांग करते हुए कहा कि फायर स्टेशन पर काम कर रहे दर्जा चार के कर्मचारियों को फायरमैन बनाया जाए और जो ड्राईविंग करना जानते है, उन्हें ड्राइवर बनाया जाए, जिन्ह दर्जा 3 या 4 में काम कर रहे कर्मचारियों के पास डिग्री या जिन्होंने डिपलोमा किया है, उन्हें जे बनाया जाए। यूनियन ने पुराने मसलों को देखते हुए निर्णय किया कि इस बार बीबीएमबी वर्कर्स यूनियन मान्यता चुनाव लड़ेगी।