पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 350 साला को समर्पित होगा होला मोहल्ला पर्व

350 साला को समर्पित होगा होला मोहल्ला पर्व

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आनंदपुर साहिब | राष्ट्रीयत्योहार होला मोहल्ला मनाने के लिए जहां समूह सिख संगत की तरफ से अपने स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं वहीं एसजीपीसी ने तैयारियां शुरू कर दी है। यहीं कारण है कि शिरोमणि कमेटी की तरफ से आनंदपुर साहिब , कीरतपुर साहिब, नंगल, गुरु का लहौर को रंग रोगन करवाने का काम लगभग मुकम्मल होने के किनारे पहुंच चुका है।

होला मोहल्ला के बारे तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी मल्ल सिंह ने बताया कि हला मोहल्ला का त्योहार खालसाई शानो शौकत का प्रतीक है और इस त्योहार को पूरे खालसाई जाहो जलाल के साथ मनाने के लिए समूह कौम और नानक नामलेवा संगत पूरी तरह उत्साहित है। सिंह साहिब ने बताया कि 1 मार्च से 6 मार्च तक मनाए जाने वाले इस त्योहार के संबंध में 1 मार्च को कीरतपुर साहिब के गुरुद्वारा पतालपुरी साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ करवाए जाएंगे। इनके भोग 3 मार्च को डाले जाएंगे। जबकि पतालपुरी साहिब के अलावा बाकी के गुरुद्वारा साहिबान में भी श्री अखंड पाठ साहिब रखे जाएंगे। इन तीनों दिनों के दौरान कीरतपुर साहिब में संगत धार्मिक दीवानों में शिरकत करेंगी। 4 मार्च को तख्त श्री केसगढ़ साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किए जाएंगे। इनके भोग 6मार्च को डाले जाएंगे और इसी दिन जहां तख्त श्री केसगढ़ साहिब से समूह सिख कौम के नाम संदेश जारी किया जाएगा। एसजीपीसी की तरफ से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया नीचे और पांच प्यारों के नेतृत्व में विशाल नगर कीर्तन निकाला जाएगा। तख्त केसगढ़ सािहब के मैनेजर सुखविंदर सिंह ग्रेवाल ने बताया कि एसजीपीसी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ के निर्देश के अनुसार सभी गुरुद्वारा साहिब को रंगरोगन करवाने के सेवा शिरोमणि कमेटी की तरफ से दी गई थी, जो लगभग मुकम्मल हो चुकी है।