पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार हलके के विकास के लिए वचनबद्ध : अटवाल

सरकार हलके के विकास के लिए वचनबद्ध : अटवाल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जल्द शुरू होगी अस्पताल की लिफ्ट : मित्तल

भास्करसंवाददाता | नंगल

50बेड के बने लाला लाजपत राय सिविल अस्पातल का उद्घाटन पंजाब विधानसभा के स्पकीर चरणजीत सिंह अटवाल और कैबिनेटमंत्री मदन मोहन मित्तल ने किया। इसके बाद ऐतिहासिक रैली की गई। इसमें अटवाल ने कहा के अस्पताल के उद्घाटन के लिए सीएम बादल ने आना था, सेहत ठीक होने से नहीं आए। अटवाल ने बादल का भेजा संदेश पढ़कर सुनाया। इसमें उन्होंने कहा के सरकार अानंदपुर हलके के विकास के लिए वचनबद्ध है।

अटवाल ने कहा के देश की आजादी के बाद पहली बार हुआ कि किसी नगर कौंसिल ने इतने बड़े अस्पताल को बनाया। लोगों को उच्च कोटि सेहत सुविधाएं देने का या कौंसिल का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में जरूरी सुविधाएं शुरू कर दी हैं। मित्तल ने अस्पातल की उसारी, स्टाफ अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सीएम बादल, स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी, सेहतमंत्री ज्याणी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सेवाएं शुरू हो गई हैं। लिफ्ट भी जल्द शुरू होगी। उन्होंने विरोधी नेताओं के गलत प्रचार की निंदा की।

मुख्य अतिथि विधान सभा के सपीकर चरण सिंह अटवाल को सम्मानित करते मंत्री मदन मोहन मित्तल अन्य। -भास्कर

बोले-जल्द शुरू होगा फ्लाईओवर का निर्माण

मित्तलने कहा कि शहर में ट्रैफिक समस्या के लिए हल के लिए जल्द हीी फ्लाईओवर का निर्माण शुरू किया जाएगा। पंजाब केंद्र सरकार के पैसे से नंगल में बड़े प्रोजेक्ट शुरू करंगे। उन्होंने पार्टी वर्करों को आपसी मनमुटाव मिटा कर पार्टी हित के लिए काम करने का आह्वान किया। पूर्व एडवोकेट जनरल अरविंद मित्तल ने विरोधियों पर बरसते कहा कि ऐसे लोगों ने केवल अपना ही विकास किया। उन्होंने अपने कार्यकाल में अकाली भाजपा वर्करों पर गलत पर्चे दर्ज करवाए। पर मित्तल ने हमेशा नंगल का विकास करवाया। उन्होंने आम पार्टी पर भी निशाना साधा। कहा कि आप ने गलत प्रचार कर दिल्ली की सत्ता हासिल की। अब वह खुद के स्वार्थ के लिए ही काम कर रहे हैं। आज दिल्ली के विधायकों के वेतन देश में सबसे अधिक हंै। पहले उन्होंने आधे वेतन पर काम करने का वादा किया था।

वोट की राजनीति कर रहे विरोधी नेता : मित्तल

मित्तलने कहा कि गैर जिम्मेदराना बयान देकर विरोधी नेता वोट की गंदी राजनीति कर रहे हैं। विरोधी पार्टी के नेता सकैंडलों में फंसे हुए हैं। ऐसे नेताओं ने उनके पास से वकालत तो सीखी, पर सिष्टाचार का पाठ नहीं पड़ सके। मित्तल ने कहा कि उन्होंने सरांह पत्तण का पुल, शिवालिक कालेज फार्मेसी शिवालिक कालेज फार्मेसी का हास्टल भी बनवाया। अकाली- भाजपा ने नंगल में 94.02 करोड से विकास कार्य करवाए हैं।

नंगल | सीएम बादल तबियत ठीक नहीं होने से अस्पताल का उद्घाटन करने नहीं पहुंचे। ही सेहतमंत्री ज्याणी और स्थानीय निकाय मंत्री जोशी आए। जबकि, सीएम के दौरे को लेकर भाजपाइयों ने जगह-जगह पोस्टर लगा रखे थे। स्पीकर अटवाल मंत्री मदन मोहन मित्तल के साथ स्टेज पर पहुंचे तो पंडाल में करीब 100 ही लोग थे। ज्यादातर कुर्सियां खाली थीं। इसे आयोजकों के हाथ पांव फूल गए। मित्तल बार-बार इधर-उधर स्टेज से उठकर जाते रहे। आयोजक स्टेज से ही बार-बार जनता से पंडाल में पहुंचने को कह रहे थे। हालांकि. स्पीकर अटवाल ने सिर्फ सीएम का पत्र ही पढ़ा और आधे घंटे में चले गए। जब वह भाषण कर रहे थे, पंडाल की आधी कुर्सियां खाली थीं। अटवाल के जाने के बाद ही पंडाल भरा। इस मौके जिला प्लानिंग बोर्ड से डा. परमिंद्र शर्मा, परिषद प्रधान अशोक पुरी, राजेश चौधरी, अरविंद्र मित्तल, स्नेह लता मित्तल, चंद्र कुमार, जगदेव सिंह, रणजीत सिंह, एसडीएम बैंस, एसपी हरमीत सिंह, मोहन सिंह, कुलभूषण पुरी, डा. राजेंद्र मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...