पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आपरेटर सर्वसम्मति से समस्या का हल करें : एनएफईयू

आपरेटर सर्वसम्मति से समस्या का हल करें : एनएफईयू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अापरेटर सारी रात बैठे ट्रैक पर नहीं जाने दिया कोई भी रैक

नंगलट्रक यूनियन अापरेटर अपनी मांगों को लेकर सोमवार सारी रात ट्रैक पर बैठे रहे। धरने के दूसरे दिन उन्होंने अपने रहने-खाने का बंदोबस्त भी रेलवे ट्रैक पर कर लिया। सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने ट्रक अापरेटरों का समर्थन करते हुए उनकी बात को खाद्य और रसायन मंत्री अनंत कुमार के साथ करने का जिक्र किया। ट्रक अापरेटरों की हड़ताल को दूसरी राजनीतिक पार्टियों ने भी समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि हम अपनी मांगें मनवा कर ही दम लेंगे। एनएफएल मैनेजमेंट प्लांट बंद करने की धमकी दे रही है। यह फेक्टरी मैनेजमैंट की निजी संपत्ति नहीं है। इस फेक्टरी को बनाने में स्थानीय लोगों की मुख्य भूमिका है जिन्होंने अपनी जमीन दी थी पर आज भी कई परिवार है जिन्होंने अपनी जमीन दी और अब उनके पास गुजारे के लिए भी जमीन नहीं है।

ट्रक अापरेटरों ने धरने के दूसरे दिन मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष सुनील पुरी, मैंबर गोर्वधन सोनी ने कहा कि एनएफएल की मौजूदा लोकल मैनेजमेंट का कार्यकाल नंगल के इतिहास में काले अक्षरों में लिखा जाएगा। पहले दब कभी मुश्किल आती थी तो उस समय की मौजूदा मैनेजमेंट अपने उच्च अधिकारियों से बात करके हल कर लेती थी पर मौजूद मैनेजमैंट ने ऐसा कोई साथ नहीं दिया। एनएफएल मैनेजमेंट अपनी जिम्मेदारी से भाग कर स्थानीय प्रशासन को मसला हल करने के लिए कह रही है। स्थानीय और जिला प्रशासन अपना काम बड़ी जिम्मेदारी से कर रहा है पर एनएफएल मेनजमैंट को प्रशासन की भी कोई परवाह नहीं। 25 जनवरी को हुई बैठक में प्रशासन की मौजूदगी में फैसला हुआ था पर इन्होंने प्रशासन की भी कोई कद्र नहीं की। एनएफएल मेनजमैंट जिला और स्थानीय प्रशासन की भी दोषी है।

^ट्रक अापरेटरों की मांग उचित है। एनएफएल मेनजमैंट जिन शर्तों पर काम करने के लिए कह रही है, उन पर काम करना मुमकिन नहीं। मैं भी एक ट्रांसपोर्टर हूं। महंगाई के दौर में इतने कम रेटों पर तो बैलगाड़ी से भी खाद नहीं ढोई जा सकती। शिव सेना पंजाब पार्टी अापरेटरों के हर संघर्ष में उनके साथ है। -नितिननंदा, शिव सेना जिलाध्यक्ष

केंद्र तथा राज्य में भाजपा की सरकार होने पर भी ट्रक ऑपरेटरों की समस्या का हल नहीं

ट्रकयूनियन के वरिष्ठ ट्रक ऑपरेटर निक्का सिंह मट्टू और समाज सेवक सुरजीत ढेर ने ट्रक ऑपरेटरों की समस्या को लेकर खेद जताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार, राज्य में अकाली-भाजपा सरकार यूनियन का अध्यक्ष भी भाजपा तथा इसके साथ उनके इलाके के मंत्री का कैबिनेट मंत्री होने के बावजूद भी समस्या का हल नहीं निकाला जा रहा है। मुश्किलों का हल होने के कारण उन्हें मांगों को लेकर धरने प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं। एनएफएल का प्रबंधन भी केंद्र सरकार के अधीन आता है पर फिर भी समस्या का हल नहीं निकाला जा रहा है। अगर सरकार चाहे तो समस्या को 24 घंटे में हल करके राहत दे सकती है।

मंत्री मदन मोहन मित्तल सिर्फ अपनी राजनीति चमका रहे हैं : राणा

मंत्रीमदन मोहन मित्तल ट्रक यूनियन की आड़ में सिर्फ अपनी राजनीति चमका रहे हैं। अगर वह चाहें तो समस्या का हल तुरंत करवा सकते हैं। यह बात पूर्व विधायक राणा केपी सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र और पंजाब में भाजपा की सरकारें है। नंगल ट्रक यूनियन पर भी भाजपा का ही कब्जा है, इसलिए वह एनएफएल प्रबंधन से मिल कर समस्या का हल तुरन्त करवाए। आधे से ज्यादा ट्रक यूनियन के लोग यह चाह रहे हैं कि मंत्री प्रबंधन के साथ मिलकर बातचीत के जरिये उसकी समस्या का हल करें कि उन्हें ठंड के मौसम में सड़कों पर बैठने के लिए मजबूर करें।

रेलवे ट्रैक पर बैठे अापरेटरों ने कहा कि एनएफईयू जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं तब तक उनका धरना जारी रहेगा। -भास्कर

खबरें और भी हैं...