संतों की संगत से प्राणी के सभी दुख दूर होते हंै : स्वामी बसंत महाराज
नंगल|उदयपुर (मुराहल)में 9 दिन चलने वाली भव्य श्री राम कथा का आयोजन किया गया। इसके पहले दिन स्वाम बसंत जी महारज ने संत महिमा का गुणगान किया और इंसानियत की पालना करने के लिए प्रेरित किया। भव्य श्री राम कथा समगाम के पहले दिन स्वामी बसंत जी महाराज ने कहा के जिस प्राणी ने जीवन में सदा सकरातमक सोच से जीना हो, उसे संतों की संगत करनी चाहिए। संत यहां जीवन जांच की प्रेरणा देते हैं, वहीं वह प्राणी के दुख भी दूर करते हैं। संत के मार्गदर्शक से प्रभु प्राप्ति हो सकती है। उन्होंने कहा के इंसान को सदा इंसानियत धर्म का पालन करना चाहिए। जिसमें दुखी मजबूर लोगों की मदद करनी चाहिए। किसी का बुरा नहीं करना चाहिए। सदा परपकारी सोच रखनी चाहिए। अगर इंसान प्रभु के बताए मार्ग पर चले तो उसे जिंदगी में कोई दुख आए।