- Hindi News
- रेडक्रॉस मेले में लोगों ने उठाया खरीदारी का मजा
रेडक्रॉस मेले में लोगों ने उठाया खरीदारी का मजा
नंगल | बीबीएमबीद्वारा नंगल के स्टॉफ क्लब में रेडक्रॉस मेला आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ बीबीएमबी के चीफ इंजीनियर पॉवर एमएस खुर्ल भारत भूषण द्वारा दीप जलाकर किया गया। उन्होंने मेले में लगे स्टॉलों का दौरा किया।
इस मौके पर रेडक्रॉस सोसायटी की अध्यक्षा रेनु सूद वनीता बाली ने बताया कि सोसायटी इलाके में समाज सेवा के कार्यों में बढ़़-चढ़कर भाग लेती है और इससे इलाके के गरीब जरूरतमंद लोगों की सहायता की जाती है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस से बिकी टिकटों से प्राप्त हुई आय से इनाम निकाले जाते हैं। इस मौके पर वीआईपी को सरकारी जेल में भी डाला गया, जो कि एक आकर्षण के केंद्र के तौर पर बनाई गई थी। मेला पूरा दिन चला, मेले में खान-पान के अलावा खरीदारी के लिए कई स्टॉल लगाए गए थे। बच्चों युवाओं ने इन स्टॉलों पर खाने-पीने का आंनद लिया और खरीदारी की। इस दौरान भाखड़ा डैम के चीफ इंजीनियर एके बाली, इंजीनियर वीके शर्मा मौजूद थे।