- Hindi News
- नंगल को छोड़ बाकी शहरों में शिअद भाजपा पर भारी
नंगल को छोड़ बाकी शहरों में शिअद भाजपा पर भारी
पहले दिन िकसी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं भरा
रोपड़में पड़ती चार नगर काउंसिलों तथा तीन नगर पंचायतों के 25 फरवरी को होने वाले चुनाव के मद्देनजर अकाली भाजपा गठजोड़ द्वारा सीटों के बंटवारे को लेकर आखिरकार समझौता सिरे चढ़ गया है। इस बार भी नंगल शहर को छोड़कर अकाली दल भाजपा पर भारी रहा। बता दें कि जिले मेें चार नगर काउंसिलों में रोपड़, मोिरंडा,आनंदपुर साहिब, नंगल तथा तीन नगर पंचायतों में श्री चमकौर साहिब, कीरतपुर साहिब नूरपुरबेदी शामिल हैं। इनमें नई बनी नगर पंचायत कीरतपुर साहिब नूरपुरबेदी के लिए पहली बार मतदान हो रहा है और वोटरों में भारी उत्साह पाया जा रहा है। जिले में सीटों की बंटवारे को लेकर हुए समझौते की पुष्टि करते हुए जिला अकाली दल बादल के शहरी अध्यक्ष परमजीत िसंह माक्कड़ ने बताया कि गत दिन अकाली भाजपा नेताओं की हुई अहम बैठकों में यह समझौता िसरे चढ़ा है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल द्वारा िजले भर में सीटों की बांट को लेकर िकए समझौते पर आभार जताया है। माक्कड़ का कहना है कि अकाली भाजपा में सीटों की बांट होने से अकाली भाजपा वर्करों में उत्साह बढ़ा है।
नगर परिषद नगर पंचायत चुनाव को लेकर िजले में आज से नामांकन भरने का कार्य भी शुरू हो गया है। पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र नहीं भरा। एडीसी कम िजला अतिरिक्त चुनाव अधिकारी अमरजीत िसंह शाही के अनुसार उम्मीदवारों के 10 फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे तथा 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की पड़ताल होगी तथा 16 फरवरी तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे और उसी दिन चुनाव निशान अलाॅट कर दिए जाएंगे तथा 25 फरवरी को मतदान होगा।