नंगल सुधार सभा की बैठक आयोजित
नंगल | नंगलसुधार सभा द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें हर वार्ड से सुझवान वर्ग के लोगों को अपील की गई कि अपने-अपने वार्ड से ईमानदार, रिटायर्ड, डाक्टर, इंजीनियर पढ़े-लिखे बेरोजगार उम्मीदवारों के नाम बताए जाएं जो कि सभा द्वारा उम्मीदवार घोषित किए जा सके और सभा द्वारा उन उम्मीदवारों के लिए एजेंडा, प्रचार आदि किया जा सके। उममीदवारों का चुनाव खर्च सभा द्वारा पब्लिक के सहयोग से बिना किसी नशें का उपयोग किए और छात्रों की पढ़ाई में बाधा डालते हुए बिना शोर-शराबे के साफ सुथरे ढंग से किया जाएगा। इस मौके पर सभा द्वारा उन कारणों को सामने रखा गया, जो कारण सभा बनाने का आधार बने। जैसे पिछले समय में किए गए नगर कौंसल द्वारा फजूल खर्चों के कारण, उद्घाटन समारोह पर किए फजूल खर्चो के कारण, उम्मीदवार हमेशा अपने चहेतो को बनाने पर और समाज में बाकी सुझवानों को नकारने पर, सत्ता पक्ष के लोगों को बिना किसी अच्छे काम के दोबारा टिकटें देना, पक्षपात के आधार पर किए जाने वाले कार्याे जान बुझकर अधूरे छोड़े कार्यो के कारण ही यह सभा बनाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर बैठक में प्रेम प्रकाश शर्मा, योगेश सचदेवा आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।