पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव विभौर साहिब के बाजार की सड़क बदहाल

गांव विभौर साहिब के बाजार की सड़क बदहाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नयानंगल से विभौर साहिब होकर गांव स्वामीपुर को जाने वाली सड़क की हालत अत्यंत खस्ता है। हालांकि कई जगह पर सड़क का कार्य चल रहा है, पर वह कछुए की चाल से चल रहा है। पिछले 1 महीनें से बंद पड़े कार्य के कारण जो गांव का पानी रोका गया था, वह गांव की मुख्य बाजार की सड़क पर फैल चुका है, जिससे वहां पर भारी गंदगी का आलम है। वहां से गुजरने वाले 15 से 20 गांवों के सैकड़ों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पानी से उठने वाली बदबू से लोगों का बुरा हाल है, यह पानी वहां पर पड़ते प्राईमरी स्कूल के सामने पड़ता है। वहीं विभौर साहिब से स्वामीपुर जाने वाली सड़क पर भी जगह-जगह खड्डे पड़े हुए है, इनके चलते कई दुर्घटनाओं में लोग घायल हो चुके है। इस मौके पर वहां के निवासी अश्वनी आज़ाद, राम लाल सरपंच शोभित कुमार ने मांग की है, कि इस सड़क की हालत को पहल के आधार पर ठीक करवाया जाए। उन्होंने कहा कि विभौर साहिब ऐतिहासिक शहर है, यहां पर स्थित प्राचीन गुरूदवारे में गुरू गोबिंद सिंह जी ने 13 महीनें 13 दिन तपस्या कर चोपाई साहिब की रचना की थी। पूरे पंजाब से यहां पर लोग माथा टेकने आते है। गुरूदवारा के सामने जाने वाले मार्ग की हालत खस्ता होने के कारण उन्हें भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।