पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िशवानी शर्मा को बेस्ट कैडेट बनने पर किया सम्मानित

िशवानी शर्मा को बेस्ट कैडेट बनने पर किया सम्मानित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भटौलीकॉलेज की बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा शिवानी शर्मा को नई दिल्ली में एनसीसी के गणतंत्र दिवस शिविर में बेस्ट कैडेट का अवाॅर्ड मिलने पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के प्रधानाचार्य के के शर्मा सहित कॉलेज में एनसीसी लड़कियों की चीफ प्रो. संगीता हांडा और एनसीसी लड़कों के लेफ्टीनेंट डाॅ. योगेश द्वारा शिवानी का स्वागत किया और एनसीसी कैडेट्स द्वारा सलामी दी गई। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने कहा कि शिवानी किइस उपलब्धि ने पूरे कॉलेज का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि पूरे भारतवर्ष में 38 वर्ष बाद हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और चण्डीगढ़ का निदेशालय प्रथम आया है और शिवानी शर्मा 35 लड़कियों में से बेस्ट कैडेट का सिल्वर मैडल प्राप्त हुआ है। 28 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपरांत प्रधानमंत्री रैली में प्ले कार्ड होल्डर बनकर शिवानी ने रैली में सबसे आगे चलकर अपने कॉलेज का प्रतिनिधित्व किया है। 2 फरवरी को एक समारोह में पंजाब गर्वनर कप्तान सोलंकी द्वारा उसे सम्मानित किया गया और शिमला में ग्रुप हैड 1 वाटर में ग्रुप कमांडर के साथ एक समारोह में हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र ने भी उसे 10,000 का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।