- Hindi News
- बीबीएमबी के कर्मियों को पूरा सम्मान मिलने पर रोष
बीबीएमबी के कर्मियों को पूरा सम्मान मिलने पर रोष
बीबीएमबीपार्टनर्सस्टेट एंड बिजली बोर्ड पैशनर्ज की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें सीनियर सीटीजन वेल्फेयर एसोसिएशन नंगल भाखड़ा बांध की स्वर्ण जयंती के अवसर पर सम्मान से वंचित रहे कर्मचारियों में रोष का माहौल पाया गया क्योंकि जो सेवानिवृत्त कर्मचारी कन्ट्रैक्ट पर नियुक्त किए गए थे और जो कर्मचारी कुछ महीने पहले ही बीबीएमबी में बदली करवा कर आए है, उन्हें भी 2 माह का वेतन दिया गया, परन्तु जिन्ह कर्मचारियों ने भाखड़ा बांध के निर्माण के समय दिन रात मेहनत कर कई वर्षों तक कार्य किया, उन्हें इस सम्मान से वंचित रखा गया।
इन पुराने कर्मचारियों ने दिन रात एक करके यहां कार्य किया है। जितनी लगन से इन कर्मचारियों ने कार्य किया है स्वर्ण जयंती पर उनकी उपेक्षा करना असहनीय है। बीबीएमबी वर्कज ने मांग करते हुए कहा कि बीबीएमबी उन कर्मचारियों को नंजर अंदाज कर रही है, जिनकी वजय से ही भाखड़ा बांध का 50 वर्ष का कार्यकाल सफलता पूर्वक सम्मपन हुआ। इस मौके पर संगठन के महासचिव बीएस डोड ने बताया कि 11 फरवरी 2015 को सभी रिटायर्ड कर्मचारियों की एक बैठक कांगड़ा सेंटर में होगी। जिसमें बीबीएमबी द्वारा इन कर्मचारियों को सम्मान मिलने को लेकर संघर्ष करने की रूप रेखा तैयार की जाएगी। इस मौके पर बैठक में अन्य कर्मचारियों के साथ प्रधान हरजीत सिंह बेदी विशेष तौर से मौजूद थे।