- Hindi News
- स्कूलों में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए हर माह करवानी चाहिए प्रतियोगिताएं : संधू
स्कूलों में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए हर माह करवानी चाहिए प्रतियोगिताएं : संधू
देशभर में विभिन्न संस्थानों द्वारा हिंदी को बढ़ावा देने उसका प्रसार करने के लिए कार्यक्रम किए जाते हैं, क्या साल में एक बार हिंदी दिवस मनाकर राष्ट्र भाषा हिंदी का प्रसार और प्रचार देश भर में किया जा सकता है।
इसको लेकर सेंट सोल्जर स्कूल के प्रधानाचार्य वाईपी कौशल का कहना है कि अगर सचमुच हमारी सरकार देश में हिंदी का प्रसार और प्रचार करना चाहती है, तो उसे िंहंदी में काम करने के लिए देश भर के सरकारी कार्यालयों में इसे सख्ती से लागू करना होगा। िहंदी दिवस को लेकर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डाॅ. अशोक शर्मा का कहना है िक क्या साल भर में एक दिन में हिंदी दिवस मनाकर हम िहंदी का प्रसार कर पाएंगे। उनका कहना है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिंदी में विदेशों में भाषण देकर अपनी राष्ट्रीय भाषा का प्रसार विदेशों में भी किया है और उसका मान भी बढ़ाया है। वहीं, एसएसडी कॉलेज के चेयरमैन वासुदेव मल्होत्रा इंजीनियर परमिंदर संधू का कहना है कि प्रदेश और देश में स्कूलों में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए हर माह प्रतियोगिताएं करवानी चाहिए और जो छात्र हिंदी से संबंधित प्रतियोगिताओं में प्रथम आए उन्हें विशेष रूप से नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करना चाहिए। सभी कार्यालयों में प्रयोग होने वाले आवेदन हिंदी में होने चाहिए, इसके साथ-साथ अधिकारियों को ज्यादातर अपने कामकाज बोलचाल में हिंदी का प्रयोग सख्ती से करना चाहिए कि साल भर में एक दिन हिंदी दिवस मनाकर। इस तरह से हिंदी को बढ़ावा उसका प्रसार किया जा सकता है।