- Hindi News
- रोपड़ में दूसरे दिन 5 लोगों ने किया नामांकन
रोपड़ में दूसरे दिन 5 लोगों ने किया नामांकन
रोपड़| नगरकाउंसिलों/ नगर पंचायतों के 25 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह जानकारी अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर कम अतिरिक्त जिला चुनाव अफसर रोपड़ अमरजीत सिंह शाही ने दी। उन्होंने बताया कि जिले की 4 नगर काउंसिलों तथा 3 नगर पंचायतों के होने वाले आम चुनावों के लिए नामांकन प्राप्त करने के दूसरे दिन आज 5 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। आज प्राप्त हुए 5 नामांकन पत्रों में से एक नामंकन पत्र नंगल नगर काउंसिल, दो नामांकन पत्र आनंदपुर साहिब नगर काउंसिल के लिए जबकि दो नामांकन पत्र चमकौर साहिब नगर पंचायत चुनावों के लिए प्राप्त हुए हैं। रोपड़ से मोरिंडा नगर काउंसिल तथा कीरतपुर साहिब तथा नूरपुरबेदी नगर के लिए कोई नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ। अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर ने बताया कि इस चुनाव प्रोग्राम अनुसार नगर पंचायत चुनावों के लिए दिनांक 10 फरवरी से ही नामांकन अमल शुरू हो गया है तथा नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 फरवरी रखी गई है।