- Hindi News
- 7 रिटर्निंग अौर 7 सहायत रिटर्निंग अफसर नियुक्त
7 रिटर्निंग अौर 7 सहायत रिटर्निंग अफसर नियुक्त
रोपड़ | जिलेमें नगर काउंसिल तथा नगर पंचायतों के लिए 7 रिटर्निंग अफसर तथा 7 सहायत रिटर्निंग अफसर नियुक्त किए गए हैं। यह जानकारी अमरजीत सिंह शाही अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर कम अतिरिक्त जिला चुनाव अफसर ने बताया कि नगर काउंसिल रोपड़ के लिए तेजदीप सिंह सैणी एसडीएम रोपड़ को िरटर्निंग अफसर और रूपिंदर सिंह बल तहसीलदार रोपड़ को सहायक रिटर्निंग अफसर, नगर काउंसिल नंगल के लिए सुरभि मलिक रिटर्निंग अफसर तथा राम किशन तहसीलदार नंगल को सहायक रिटर्निंग अफसर, नगर काउंसिल मोरिंडा के लिए जसवंत सिंह तहसीलदार को रिटर्निंग अफसर, नगर पंचायत चमकौर साहिब के लिए संयम अग्रवाल को रिटर्निंग अफसर तथा विश्वजीत सिंह सिद्धू नायक तहसीलदार आनंदपुर साहिब को रिटर्निंग अफसर तथा सुरिंदर सिंह ब्लाक विकास पंचायत अफसर चमकौर साहिब को सहायक रिटर्निंग अफसर नियुक्त किया गया है। इसी तरह नगर पंचायत नूरपुरबेदी के लिए हरिंदर सिंह कार्यकारी इंजीनियर जल सप्लाई सैनीटेशन को रिटर्निंग अफसर नूरपुरबेदी नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त जिला चुनाव अफसर ने बताया कि नगर काउंसिल रोपड़ के 21 वार्डों के लिए 38 पोलिंग बूथ, नंगल के 19 वार्डों के लिए 37 बूथ, आनंदपुर साहिब नगर काउंसिल के 13 वार्डों के िलए 14 बूथ, मोरिंडा नगर काउंसिल के 15 वार्डों के लिए 15 बूथ, चमकौर साहिब नगर पंचायत के 13 वार्डों के लिए 13, कीरतपुर साहिब नगर पंचायत के 11 वार्डों के लिए 11 बूथ तथा नूरपुरबेदी नगर पंचायत के 11 वार्डों के लिए 11 बूथ बनाए गए हैं।