पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फेडरेशन ने मांगों को लेकर सौंपा जीएम को ज्ञापन

फेडरेशन ने मांगों को लेकर सौंपा जीएम को ज्ञापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नंगल | पंजाबसबॉर्डिनेट सर्विस फैडरेशन द्वारा भरतीय रेलवे के जीएम को प्रधान दर्शन सिंह बड़वा के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें चंडीगढ़ से डिबरूगढ़ और समर स्पेशल एक्सप्रैस रेलगाड़ी को नंगल डैम तक बढ़ाने की मांग की गई। उन्होंने मांग पत्र में कहाकि चंडीगढ़ से चलने वाली ट्रेन संख्या 15904 का रूट बढ़ाकर नंगल डैम तक किया जाए, ताकि पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा आदि देशों से मजदूरी, खेती, फैक्टरियों सरकारी विभागों जैसे भाखड़ा बांध, एनएफएल में काम कर रहे कर्मचारियों को आने-जाने में सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि मैहतपुर, टाहलीवाल, सुंदर नगर, सलापड़, ऊना, यूपी, बिहार, नेपाल, झारखंड, आसाम आदि प्रांतों से आए रोजी रोटी कमाने वाले कर्मचारियों को आने-जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। यहां कार्य कर रहे लोगों के आने-जाने के लिए नंगल से कोई भी ट्रेन की सुविधा नहीं है, जिस कारण उन्हें अंबाला से जाकर ट्रेन लेनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि वह सब हिमाचल के इंडस्ट्रीयल एरिया, टाहलीवाल, गवालथाई, नालागढ़, बद्दी, मैहतपुर, सुंदर नगर, सलापड़ पंजाब के एनएफएल, भाखड़ा डैम, गढ़शंकर जिले के किसानों के यहां खेतीहर मजदूर है और उन्हें नंगल से सीधे इन प्रांतों तक जाने के लिए कोई ट्रेन की सुविधा उपल्बध नहीं है।

जीएम को ज्ञापन सौंपते हुए।