पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नथाना में पुरातत्व ऐतिहासिक तस्वीरों की प्रर्दशनी लगाई

नथाना में पुरातत्व ऐतिहासिक तस्वीरों की प्रर्दशनी लगाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नथाना| यहांके टकसाली अकाली नेता जत्थेदार हरइंदर सिंह दरवेश के गृह में आकर शिरोमणि अकाली दल के जत्थेबंदक सचिव निडधक सिंह बराड़ ने पुरातत्व ऐतिहासिक तस्वीरों की प्रर्दशनी देखने में खास रूचि दिखाई। इस प्रर्दशनी में देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, पंजाब के मुख्यमंत्री, शिरोमणि कमेटी के सभी प्रधान, अकाली दल के अभी तक के प्रधान, सिख धर्म के सभी ऐतिहासिक और धार्मिक स्थान की तस्वीरें लगाई गई हैं। अकाली नेता निडधक सिंह बराड़ यह प्रर्दशनी को देखकर बहुत ही प्रभावित हुए। उन्होंने इन तस्वीरों को अलग अलग कैटेगरी के अनुसार लगाने का भी सुझाव दिया। इस समय पर अकाली नेता दविंदर सिंह हरीएवाल, बलदेव सिंह सरपंच हरीएवाल के अलावा स्थानक अकाली नेता भी हाजिर थे। भगवान दास।

निडधक सिंह बराड़ पुरातत्व ऐतिहासिक तस्वीरों की प्रर्दशनी देखने के बाद बातचीत करते हुए।