नई तकनीकों से रूबरू हुए टीचर्स
माउंटलिटरा जी स्कूल लहरा धूरकोट में अध्यापकों को एक दिवसीय सीसीई की ट्रेनिंग देने के लिए एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें फतेहाबाद (हरियाणा) के माउंट लिटरा जी स्कूल के अध्यापकों ने भी हिस्सा लिया। वर्कशॉप के दौरान सीसीई की स्पेशल ट्रेनर मोनिका धीर ने अध्यापकों को नई-नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्टूडेंट्स की जांच के लिए भी जागरूक किया। उन्होंने सुझाव दिया कि स्कूल में एक क्लब का गठन किया जाए, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इस मौके पर अध्यापकों ने एक नाटक का मंचन भी किया। प्रोग्राम के अंत में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की ओर से सभी अध्यापकों को रिफ्रेशमेंट दी गई। अध्यापकों द्वारा सीसीई की स्पेशल ट्रेनर मोनिका धीर को सम्मानित किया गया। इस मौके पर माउंट लिटरा जी स्कूल लहरा धूरकोट के प्रधान गगन बांसल और प्रिंसिपल तेजिंद्र कौर भी उपस्थित थे।(भगवान दास)
माउंट लिटरा जी स्कूल लहरा धूरकोट में सीसीई की ट्रेनिंग के दौरान उपस्थित टीचर्स।