- Hindi News
- National
- वार्षिक समागम में बच्चों के भविष्य के लिए अभिभावकों को सचेत रहने की अपील
वार्षिक समागम में बच्चों के भविष्य के लिए अभिभावकों को सचेत रहने की अपील
दशमेशपब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक इनाम वित्तरन समागम करवाया गया। जिसमें पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के जिला मैनेजर हरमनजीत सिंह मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए अध्यापकों की तरह बच्चों के अभिभावकों से भी उम्मीद की जाती है। क्योंकि अध्यापक से पहले अभिभावक ने अपने बच्चों को शिक्षित करना होता है। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर अभिभावक समय समय पर स्कूलों में जाकर अपने बच्चों की कारगुजारी संबंधी जायजा लें तो बच्चे के अच्छे भविष्य की उम्मीद को आसानी से सफलता मिल सकती है। वहीं विद्यार्थियों में मुकाबले बाजी की भावना होनी चाहिए। स्कूल के एमडी डाक्टर रविंदर सिंह मान ने अभिभावकों को ज्यादा सहयोग देने की अपील की।
छात्राओंने पेश किया प्रोग्राम
प्रिंसिपलदीप कमल बराड़ ने स्कूल उपलब्धियों की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए बताया कि स्कूल की चरनप्रीत कौर ने गत वर्ष दसवीं कक्षा की परीक्षा में पंजाबी विषय में पंजाब भर में दूसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने सभ्याचारक प्रोग्राम पेश किया। जिसमें शब्द गायन, गीत, कोरियोग्राफी, पश्चमी नाच, मलवई गिद्दा लोक नाच गिद्दा पेश किया। वहीं पढाई, खेल सभ्याचारक क्षेत्र में उपलब्धी प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों सम्मानित किया गया। स्कूल के वाइस प्रिंसिपल जगतार सिंह ने धन्यवाद किया। बलराज सिंह ने स्टेज संचालन किया।
चरनप्रीत कौर को सम्मानित कर रहे पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के जिला मैनेजर हरमनजीत सिंह।