रंगोली में आरजू, काइट मेकिंग में विनोद ग्रुप विनर
स्थानीयकेसी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कंप्यूटर एप्लीकेशंस कालेज में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में रंगोली काइट मेकिंग मुकाबले करवाए गए। जिसमें कालेज के बीकॉम विभाग के करीब 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। रंगोली मुकाबलों में छह तथा काइट मेकिंग मुकाबलों में तीन ग्रुपों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
प्रतियोगिता में छात्राओं स्टाफ ने सुंदर रंगोली बनाई तो विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के पतंगों के साथ एक 7 फीट की पतंग भी बनाया। सभी ने पीले रंग के कपड़े पहने हुए थे। कालेज प्रिंसीपल डा. शैली रेखी शर्मा की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता में सबसे पहले मां सरस्वती जी का पूजन किया गया। उसके बाद डा. शैली रेखी शर्मा ने बताया कि बसंत पंचमी पर विद्या की माता सरस्वती जी का पूजन करने से भविष्य को उज्जवल बनाने का मां फल प्रदान करती है। मौके पर एचओडी. प्रो. परमिंदर सिंह, प्रो. जसप्रीत सिंह, प्रो. सर्बजीत सिंह, प्रो.रमन प्रीत, प्रो.रीतू खुराना, प्रो. शैली रेखी, प्रो. सुखदीप सिंह, प्रो.मनदीप कौर, केसी ग्रुप के पीआरओ विपन कुमार आदि के साथ स्टाफ विद्यार्थी हाजिर रहे।
प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों का सम्मान करता कालेज स्टाफ।
रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं।
यह स्टूडेंट्स रहे विनर
रंगोलीप्रतियोगिता में आरजू, रुचिका सोनी, सुमन लंगड़ोआ संदीप धामी (अर्श) ने (जीओ और जीने दो थीम पर रंगोली बना कर) पहला स्थान हासिल किया। वहीं काइट मेकिंग में विनोद, विशाल, रोहित, गुरप्रीत, मनप्रीत, जसवीर वरुण के ग्रुप ने पहला स्थान पाया। जज की भूमिका प्रिंसीपल डा. शैली रेखी शर्मा, प्रो. सचिन वर्मा, प्रो. राजिंदर मोहन शर्मा ने अदा की। सभी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।