पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जूनियर्स ने सीनियर्स को दी विदायगी पार्टी

जूनियर्स ने सीनियर्स को दी विदायगी पार्टी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर। मूसापुरमार्ग पर स्थित आरएमबी डीएवी सीनियर सैकंडरी स्कूल के 11वीं कक्षा के बच्चों ने 12वीं बाहरवीं के विद्यार्थियों को विदायगी पार्टी दी। प्रिंसिपल रविंदर भास्कर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित करके की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल रविंदर भास्कर 12वीं के बच्चों को परीक्षाओं में लगन मेहनत से तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा केक काटा गया, जबकि 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं के विद्यार्थियों के साथ डांस, कोरियोग्राफी, मॉडलिंग,नृत्य, पंजाबी तथा हिंदी गीत आदि आइटम प्रस्तुत कीं। इसके अलावा विद्यार्थियों ने ढोल की थाप पर भांगड़ा डालकर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद जूनियर्स ने सीनियर्स को तोहफे भी दिए। इस मौके पर स्कूल स्टाफ सदस्य, विद्यार्थी उनके अभिभावक भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...