हनुमनथप्पा की आत्मिक शांति के लिए रखा मौन
नवांशहर। केसीग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन के स्टाफ विद्यार्थियों ने सियाचिन में छह दिन बाद बर्फ के नीचे से जीवित निकाले गए लांस नायक हनुमनथप्पा के निधन पर आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। केसी स्कूल्स के सीईओ रिटा. कर्नल एसएस मिन्हास ने बताया कि वह एक जांबाज सिपाही थे। मौके पर प्रिंसी. बलजीत कौर, प्रिंसिपल डा. शैली रेखी शर्मा, प्रिंसि संपूर्णा सैनी, प्रिं. राजिंदर मूम, कार्यकारी प्रिंसीपल गुरनवाब सिंह, कार्यकारी प्रिंसिपल कुलजिंदर कौर, डीन एकेडमिक केसी बीएड डा. एमपी भसीन मौजूद रहे।
हनुमनथप्पा की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखते स्टाफ सदस्य विद्यार्थी।