बुढ़ापा पैंशन से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम 18 को : डीसी
Øã ¹ÕÚU/Õæ€Uâ ×ñçÅþ€Uâ âð Ùãè´ Üè »§ü ãñ, ¹ÕÚU ×ñçÅþ€Uâ âð Üð ¥õÚU ×ñçÅþ€Uâ ·¤æ ãè Ȥýð× §SÌð×æÜ ·¤ÚUð
पंजाबसरकारद्वारा बुढ़ापा पैंशन से संबंधित 18 फरवरी को प्रदेश में किए जा रहे राज्य और जिला स्तरीय जागरूकता समारोह की लड़ी में नवांशहर में किए जाने वाले जिला स्तरीय समारोह की तैयारी के लिए बुधवार को डिप्टी कमिश्नर विपुल उज्जवल द्वारा एसडीएम, बीडीपीओ और सीडीपीओ के साथ मीटिंग की। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि यह जिला स्तरीय समारोह शिवालिक पब्लिक स्कूल के आडीटोरियम में करवाने की तजवीज बनाई गई है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की प्रधानगी मुख्य संसदीय सचिव चौ. नंद लाल, जिला योजना कमेटी के चेयरमैन डा. सुखविन्दर कुमार सुक्खी और मार्कफैड पंजाब के चेयरमैन जरनैल सिंह वाहद करेंगे। कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य सरकार द्वारा बुढ़ापा पैंशन की राशि दोगुनी करना तथा जिन नए लाभार्थियों को नई पैंशन लगाई गई है, उनको रस्मी तौर पर मंजूरी पत्र देना है।
उन्होंने बताया कि जिले में 45 हजार के करीब पैंशन लाभार्थी हैं जिनमें से 35 हजार के करीब लाभार्थी बुजुर्ग हैं। डिप्टी कमिश्नर विपुल उज्जवल ने बताया कि 28 फरवरी को ऐसे जागरूकता समागम सब डिविजन स्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे। मौके पर कई अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों के साथ बैठक करते डिप्टी कमिश्नर विपुल उज्जवल। -भास्कर