पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इफ्टू पेंडू मजदूर यूनियन ने रविदास प्रकाशोत्सव के संबंध में पोस्टर रिलीज किया

इफ्टू पेंडू मजदूर यूनियन ने रविदास प्रकाशोत्सव के संबंध में पोस्टर रिलीज किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर। श्रीगुरू रविदास जी के प्रकाशोत्सव पर पेंडू मजदूर यूनियन और इफ्टू की ओर से 24 फरवरी को सरकारी स्कूल के मैदान मेें प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में संगठन की ओर से पोस्टर रिलीज किया गया। इस मौके गुरू रविदास जी के जीवन के संबंध में प्रगति कला केंद्र लादड़ा की टीम की ओर से ऐसा चाहु राज मैं, मोची का पुत्र और एह लहू किसदा है नाटक खेले जाएंगे। संगठन नेता जसवीर दीप और कमलजीत सनावा, हरीराम रसूलपुरी ने बताया कि गुरू रविदास जी ने जातिवाद के खिलाफ आवाज बुलंद कर समाज को नई रोशनी दिखाई थी। आज के समय देश में जातिवाद का बोलबाला है जिससे देश को अनेक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। विकास के लिए जातिवाद को खत्म करना जरूरी है जिसके लिए गुरू रविदास जी के क्रांतिकारी विचारों को लोगों में लेकर जाना जरूरी है। इस मौके सुरिंदर बैंस, अवतार तारी, गुरदयाल रक्कड़, पाखर सिंह चूहड़पुर, गगनदीप सनावा, राणा रामजी दास आदि हाजिर रहे।

खबरें और भी हैं...