पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम ने कौंसिल अधिकारियों कर्मचारियों को लगाई फटकार

एसडीएम ने कौंसिल अधिकारियों कर्मचारियों को लगाई फटकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरकौंसिल राहों के दफ्तर में पड़े पुराने कबाड़, उगी घास बूटी भांग को देखकर एसडीएम जीवन जगजोत ने नगर कौंसिल अधिकारियों कर्मचारियों को झाड़ लगाई। उन्होंने कहा कि प्राचीन शहर राहों के महत्व को देखते हुए जहां लाखों रुपए की आमदनी है वहीं नप के कर्मचारी लोगों के बैठने तक का प्रबंध नहीं कर सकते। जहां कोई पार्क है और कोई शैड है, जहां अपना टैक्स, पानी के बिल जमा करवाने वाले लोग बैठ सकें।

उन्होंने नप कर्मचारियों से नवांशहर में पड़े बैंच लाने के लिए कहा, जोकि लोगों के बैठने के प्रयोग में लाए जा सकें। उन्होंने कहा कि लोगों की ओर से चुने गए कमेटी के प्रतिनिधि सदस्य प्रधान बनते हैं, जबकि उन्होंने जनता की मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल शहर की कायाकल्प की जाएगी, जो कर्मचारी अपने काम में कौताही बरतेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम जीवन जगजोत।