पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नवांशहर की संगत नांदेड़ साहिब में हुई नतमस्तक

नवांशहर की संगत नांदेड़ साहिब में हुई नतमस्तक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीतीर्थ दर्शन यात्रा योजना के अंतर्गत मंगलवार को नवांशहर से श्री हजूर साहिब के दर्शनों के लिए रवाना हुई विशेष रेल गाड़ी वीरवार सुबह सवा चार बजे नांदेड़ साहिब पहुंच गई।

नांदेड़ स्टेशन पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने यात्रा का जयघोष करते हुए इस पवित्र धरती को नमन किया।श्रद्धालुओं को रेलवे स्टेशन से उनके रहने के ठिकानों पर विशेष बसों के माध्यम से ले जाया गया। तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शनों की इच्छा पूरी करने के लिए नांदेड़ पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरु घर के दर्शन करने के लिए बहुत ज्यादा उत्साह नजर आया। जिला माल अफसर हरशरन सिंह ने बताया कि यात्रियों को चार और छह यात्री प्रति कमरों के हिसाब के साथ अटैच बाथरूम दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आज आराम करने के बाद सभी यात्रियों को शुक्रवार को तख्त श्री नांदेड़ साहिब और ओर आसपास के गुरुद्वारा साहिब के दर्शनों के लिए ले जाया जाएगा।

पंजाब सरकार द्वारा मुफ्त यात्रा और खाना आदि मुहैया करवाने के अलावा यात्रियों को मुफ्त टेलीफोन सुविधा भी श्रद्धालुओं के बहुत रास रही है। 12 फरवरी को नवांशहर से गए श्रद्धालुओं को विशेष बसों के द्वारा तख्त श्री नांदेड़ साहिब के अलावा नदीना घाट, शिकार घाट, मलटेकरी, हीरा घाट, संगतसर आदि गुरुद्वारा के दर्शन करवाए जाएंगे, जिस उपरांत विशेष रेल गाड़ी रात 9बजे नवांशहर के लिए वापसी के लिए रवाना होगी।

नवांशहर से स्पेशल ट्रेन द्वारा गए श्रद्धालु वीरवार को नांदेड़ स्टेशन पर पहुंचे। -भास्कर

खबरें और भी हैं...