पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन करेगी 18 फरवरी को रोष प्रदर्शन

पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन करेगी 18 फरवरी को रोष प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबस्टूडेंट्स यूनियन की ओर से अपनी मांगों को लेकर पंजाब भर में सरकार के खिलाफ 18 फरवरी को रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। जानकारी देते हुए संगठन के नेता सुरिंदर कुमार और सुखवीर सिंह ने बताया कि केंद्र पंजाब सरकार विद्यार्थियों की मुश्किलों को हल करने में विफल रही है।

सरकार शिक्षा के लिए कोई ठोस नीति बनाने की जगह शिक्षा को पूंजीपतियों के हाथों में दे रही है, जोकि विद्यार्थियों की अंधाधुंध लूट कर रहे हैं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम को लागू करके प्राइवेट कालेजों को लाभ पहुंचा रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब की की छोटी किसानों दुकानदारों के बच्चों की आर्थिक आधार पर फीस माफ की जाए। प्राइवे कालेज विद्यार्थियों से बिना किसी कारण हजारों रुपए के जुर्माने वसूल रहे हैं और हर वर्ष फीसों में बढ़ोतरी कर दी जाती है। इसलिए सरकार को इन कालेजों की मनमर्जी पर कंट्रोल करने के लिए रेगुलेटरी अथारिटी बनानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को अन्य जिलों के अलावा नवांशहर, बलाचौर गढ़शंकर में मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...