बलाचौर में बस, जीप आैर ट्रक की टक्कर में 3 जख्मी
जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 12 लोग जख्मी
मुकंदपुर मिनी बस पलटी, 9 जख्मी
रोपड़-बलाचौररोड पर बुधवार सुबह बस, जीप आैर मिनी ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए। प्राइवेट बस रोपड़ से होशियारपुर जा रही थी तो गांव रक्कड़ां बेट के पास उसकी मिनी ट्रक आैर जीप से टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस सवार गांव खुशालपुर का परमिंदर, लठेआणी का प्रदीप और जीप सवार गरलो बेट का प्रीतम जख्मी हो गए। डाक्टरों ने प्रीतम को नवांशहर के सिविल में रैफर किया है। दुर्घटना के बाद बस चालक आैर कंडक्टर फरार हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
गांव चाहल कलां के पास पलटी मिनी बस। -भास्कर
रोपड़-बलाचौर रोड पर हुए एक्सीडेंट में जीप का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया।