राहों आैर नवांशहर में युवाआें से मिलेंगे कैप्टन
कैप्टनअमरिंदर सिंह 18 फरवरी को राहों के चन्नी रिसोर्ट में युवाओं के साथ इंटरेक्शन करेंगे, जबकि उसके बाद नवांशहर के केसी पैलेस में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक आैर अन्य संगठनों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस प्रस्तावित दौरे के बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस के प्रदेश जनरल सेक्रेटरी कुलदीप राणा, अंगद सिंह, कौंसिल प्रधान ललित मोहन पाठक एवं चमन सिंह ने बताया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह 10.30 बजे राहों पहुंचेंगे तथा दोपहर बाद एक बजे नवांशहर में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने विधायक गुरइकबाल कौर बबली के निवास पर बैठक की। बैठक के दौरान कुलदीप राणा, विधायक गुरइकबाल कौर बबली एवं अंगद सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता में कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर उत्साह है।
उन्होंने कहा कि 10 साल के अकाली-भाजपा शासन में जनता को भ्रष्टाचार, महंगाई के अलावा कुछ नहीं मिला। केंद्र प्रदेश में चल रहीं सरकारों को जनता अब सबक सिखाना चाहती है। आम आदमी पार्टी के एक साल के दिल्ली शासन से भी लोग तंग हैं। आप ने दिल्ली में किया कोई वादा पूरा नहीं किया। ऐसे में पंजाब के लोग भी उससे पीछे हटने लगे हैं। मौके पर नगर कौंसिल प्रधान ललित मोहन, रमन खोसला, चंद्रमोहन, सुमित, सौरभ, राकेश कुमार विक्की, सचिन दीवान, भुवनदीप शारदा, कलाधर दीवान, जोगिंदर छोकर, डा. कमलजीत लाल, बख्तावर सिंह, रचना छाबड़ा, गुरदेव कौर आदि उपस्थित थे।