पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पोस्टें भरने पर रोक हटाए सरकार

पोस्टें भरने पर रोक हटाए सरकार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राइवेटएडिड कालेजों के नॉन-टीचिंग कर्मचारियों ने वीरवार को अपनी मांगों को लेकर कालेजों में कलम छोड़ हड़ताल करते हुए पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नान-टीचिंग कर्मचारियों ने सरकार से पेंशन-ग्रेच्युटी लागू करने तथा ग्रांट समय पर देने की मांग उठाई है। राहों रोड स्थित आरके आर्य कालेज में नान-टीचिंग इंप्लाइज यूनियन के प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपिंदर ठाकुर ने कहा कि सरकार नान टीचिंग स्टाफ की मांगों की ओर से कोई ध्यान नहींं दे रही है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें नही मानीं तो यूनियन की ओर से सरकार के खिलाफ तीखा संघर्ष छेड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी पंजाब सरकार के पे-पेरिटी के अनुसार अपने हक मांग रहे हैं। इस दौरान कर्मचारियों ने पंजाब सरकार से मांग की कि 1-12-2011 से संशोधित ग्रेड-पे की नोटिफिकेशन जारी करे, बढ़ी हुई दर से हाऊस रैंट लागू करे, निजी कालेज की पोस्टें भरने पर रोक हटाई जाए, पैंशन ग्रेच्युटी लागू की जाए, गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी के अधीन आते कालेजों के नान टीचिंग स्टाफ को लीव एनकैशमेंट लागू किया जाए। मौके पर यूनियन के प्रधान सतीश चरन तेजपाल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा ग्रांट जारी की जाए। कालेज को मिलने वाली 95 फीसदी ग्रांट जल्द जारी की जाए। मौके पर श्रीकांत पाठक, बलवीर चंद, जतिंदर कालिया, अमीर चंद, संजय कुमार, राजेश भगत, मुकेश कुमार, पंकज, मैडम सतबीर, मैडम संध्या, राम बरन, मुकेश कुमार, राम गोपाल, बावा राम प्रकाश, छोटे लाल, रविंदर बाबा, गोपाल, विनोद कुमार, नरेश कुमार, दलजीत कुमार, गामा, जसविंदर भोला, राजू, कुलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे। बंगा के एसएन कालेज नवांशहर के डीएएन कालेज आफ एजूकेशन फार वूमैन में भी नान-टीचिंग कर्मचारियों ने हड़ताल करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

नान टीचिंग इंप्लाइज यूनियन पंजाब के उप प्रधान भूपिंदर ठाकुर ने बताया कि प्रदेश कर्मचारी पंजाब सरकार के पे-पेरिटी के अनुसार अपने हक मांग रहे हैं। पंजाब सरकार 1-12-2011 से संशोधित ग्रेड पे की नोटिफिकेशन जारी करे, बढ़ी पे की नोटिफिकेशन जारी हो तथा उस दर से हाऊस रैंट लागू हो, 01-08-2009 से 350 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए प्रति महीना मेडिकल भत्ते का नोटिफिकेशन जारी करना, प्राइवेट एडिड कालेज की पोस्टें भरने पर रोक हटाई जाए, 4-9-2014 स्टेप अप इंक्रीमेंट, पैंशन ग्रेच्युटी लागू की जाए, गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी अधीन आते कालेजों के नान टीचिंग स्टाफ को लीव इन एनकैशमेंट लागू हो। पंजाब सरकार द्वारा कालेज को मिलने वाली 95 फीसदी ग्रांट जल्द जारी हो।

मांगों को लेकर धरने पर बैठे नॉन-टीचिंग स्टाफ यूनियन के सदस्य। -भास्कर

खबरें और भी हैं...