टीचर कालोनी की गली नं. एक में सत्संग 14 को
नवांशहर | टीचरकालोनी गली नंबर 1 में स्थित श्री राम शरणम आश्रम में 14 फरवरी को को श्री अमृतबाणी सत्संग नाम जाप महायज्ञ पूर्ति कार्यक्रम आयोजित होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजक कमेटी के सदस्य राम दर्शन सामा ने बताया पूज्य श्री स्वामी सत्यानंद महाराज जी के मंगलमय आशीर्वाद से यह समारोह आयोजित होगा। 14 फरवरी को सुबह 12 बजे से 2 बजे तक यह कार्यक्रम आयोजित होगा तथा सत्संग के उपरांत इच्छुक व्यक्तियों को नाम दीक्षा दी जाएगी।